सीमा सिंह का जलवा राम लखन में जुबली स्टार निरहुआ के साथ एक बार फिर

डांसिंग क्वीन व चंचल चुलबुली अदाकारा सीमा सिंह की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही होगी। सीमा सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कभी-कभी ही सही लेकिन जब भी इन्होंने अभिनय किया है तो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए उस किरदार को भी अजर-अमर बना दिया है, जिसे दर्शकवर्ग कभी भूल नहीं पाएंगे। जहां इनके लाजवाब ठुमके के दीवाने तो बहुत हैं, वहीं इनके चुलबुलेपन व हास्य अभिनय के दीवानों की भी कमी नहीं है। जी हाँ,  सुपर डुपर हिट भोजपुरी फ़िल्म राजा बाबू में दर्शक चंचल चुलबुली बबली के किरदार को अभी तक नहीं भूल पायें हैं। जबरदस्त गीत – हम त बबली बोलतानि…. आज भी लोग बार बार देखना पसंद करते हैं। अब एक बार फिर से सीमा सिंह जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने वाली हैं। इनके मन मोहक ठुमके के साथ साथ इनका चुलबुला व हास्य अभिनय भी दर्शकों को खूब लुभायेगा। अभी हाल ही में इन्होंने दिनेशलाल यादव निरहुआ की होम प्रोडक्शन भोजपुरी फ़िल्म राम लखन की शूटिंग छत्तीसगढ़ में  रायपुर के रमणीय लोकेशन पर की हैं। इस फ़िल्म में सीमा सिंह ने निरहुआ के साथ हास्य अभिनय के साथ साथ जोरदार ठुमका भी लगायी हैं। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा0लि0 के बैनर तले निर्मित की जा रही है भोजपुरी फ़िल्म राम लखन के निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं। जिसका निर्देशन कर रहे हैं निर्देशक सतीश जैन। फ़िल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली, शुभी शर्मा केंद्रीय भूमिका में हैं।

Seema Singh (3) Seema Singh (2)

Seema Singh (1) Seema Singh

Author: admin